आज गुरुवार की सुबह नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव सादतनगर उर्फ़ डूंडाखेड़ी मे एक युवक का शव पेड़ के सहारे लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त अंकुल सैनी आयु 25 वर्ष पुत्र राकेश सैनी के रूप मे हुई है। बताया गया कि मृतक एक दिन पहले ही प्रेमिका के साथ विवाह कर गाँव वापस आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुल सैनी का गाँव निवासी एक महिला जो 3 बच्चो की माँ है के साथ लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त महिला अपने पति को छोड़कर अंकुल के साथ रहने का मन बना चुकी थी। कुछ दिन पूर्व अंकुल अपनी महिला प्रेमीका को साथ लेकर हरिद्वार चला गया था। जहाँ दोनो ने शादी कर ली थी। शादी करने के बाद दोनो कल बुधवार को ही गांव वापस आये थे। बताया गया कि अंकुल का संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपने परिजनो के साथ ही विवाद चल रहा था। महिला के साथ विवाह करने के बाद अंकुल के परिजन उसे काफी नाराज थे।
आज गुरुवार की सुबह खेतो की ओर जा रहे ग्रामीणों ने देखा कि अंकुल का शव एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका देखा। युवक का शव मिलने का पता लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी। मृतक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर आ पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनो व ग्रामीणो से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो दृष्टिकोण से घटना की जाँच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणो का पता लग सकेगा।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
