West Bengal के नए मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, अमित शाह ने किया ऐलान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मई 08, 2026

West Bengal के नए मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, अमित शाह ने किया ऐलान

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे।कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक मेंउन्हें नेता चुन लिया गया है।बैठक के बाद केन्द्रीयगृहमंत्री अमित शाह ने सीएम पद के लिएसुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंनेसुवेंदु अधिकारी को गले लगाया।

बैठक में अमित शाह भीबतौर ऑब्जर्वर शामिल हुए। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 10 बजे सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह सहित एनडीए के कई बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

आपको बात दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने 294 में से 207 सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इससे यहां पर पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर से शिकस्त दी थी।

PC:ndia.com
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें