उत्तर प्रदेश की बदायूँ पुलिस ने गत 28 अप्रैल की रात दवा कारोबारी से हुई लाखो की लूट को गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो कब्जे से लूटी गयी नकदी के साथ ही घटना मे प्रयुक्त के स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।
पाठको को बताना उचित होगा कि गत 28 अप्रैल की रात करीब 10 बजे दवा कारोबारी अंशुमन, मोहल्ला पटियाली सराय स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अंशुमन के हुसैनी गली में पहुंचने पर स्कूटी सवार दो बदमाश उनका बैग छीनकर फरार हो गए थे। बदमाशो द्वारा छीने गए बैग में 2 लाख रुपये नकद, दुकान की चाबियां और मोबाइल फोन मौजूद था। दवा कारोबारी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी थी।
आज शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता मे एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने दवा कारोबारी के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण कर दिया है। एसपी ने बताया कि इस लूट कांड का मुख्य आरोपी भरत कश्यप, निवासी मोहल्ला कल्याण नगर है। भरत कश्यप आईटीआई का छात्र है और दो माह पहले तक अंशुमन की दुकान पर ही काम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद अपनी जरूरतों और खर्चों को पूरा करने के लिए उसने लूट की योजना बनाई। उसे अंशुमन के घर लौटने के समय और बैग में मोटी रकम होने की पूरी जानकारी थी।
उक्त मामले मे मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही कोतवाली पुलिस जाँच मे जुटी थी। पुलिस द्वारा की गयी जाँच के दौरान भरत कश्यप का नाम संदिग्ध के रूप मे सामने आने पर उसे हिरासत मे लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान भरत टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। भरत ने बताया कि उसने अपने खर्चे और जरूरतो को पूरा करने के लिए इस लूट कांड को अंजाम दिया था। इस वारदात को अंजाम देने के दौरान उसका एक नाबालिग दोस्त जो हाई स्कूल का छात्र है भी उसके साथ था।
पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो की निशानदेही पर लूटी गयी नकदी में से शेष 1 लाख 60 हजार 880 रूपये, लूटा गया बैग और घटना मे प्रयुक्त के स्कूटी बरामद कर ली है। एसपी सिटी ने बताया कि इस ब्लाइंड केस का सफल अनावरण करने वाली कोतवाली पुलिस टीम, जिसमें एसएचओ संजय सिंह और उनकी टीम शामिल है, को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

