टीएमसी को लगा एक और झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दे दिया इस्तीफा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जून 10, 2026

टीएमसी को लगा एक और झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दे दिया इस्तीफा

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है।

अब टीएमसी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने भी इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। इससे पहले टीएमसी से सुखेंदु शेखर रे ने भी उच्च सदन और पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी। टीएमसी के संसदीय दल में बड़े स्तर पर टूट की लग रही अटकलों के बीच सुष्मिता देव ने ये बड़ा कदम उठाया है।

आपको बता दें कि सुष्मिता देव साल 2021 में कांग्रेस का हाथ छोड़कर टीएमसी में शामिल हुई थीं। उन्हें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था। करीब 3 दशक तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद उन्होंने टीएमसी का दामन थामा था। इस प्रकार अब टीएमसी प्रदेश के बाद केन्द्र भी टूटती नजर आ रही है।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें