चाँदपुर/जिला बिजनौर - सगाई समारोह से वापस जा रहे युवक को कार सवारो ने मारी गोली, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जून 11, 2026

चाँदपुर/जिला बिजनौर - सगाई समारोह से वापस जा रहे युवक को कार सवारो ने मारी गोली, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/bijnor-chandpur-youth-returning-from-engagement-shot-by-car-riders-five-booked/

जिला बिजनौर के चाँदपुर थाना क्षेत्र से कार सवार बदमाशो द्वारा एक युवक को गोली मारे जाने जाने का मामला प्रकाश मे आया है। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार हेतु मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


उक्त मामले मे जिला अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव मल्हूपुरा निवासी लोकेन्द्र पुत्र कृपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। लोकेन्द्र द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया कि 10 जून की रात उनका भतीजा अर्श पुत्र सोविन्द्र सिंह अपने साथियो अभय सिंह और मुकुल सिंह के साथ चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव अहरौला में एक सगाई समारोह में शामिल होने आया था। देर रात करीब 10 बजे वापस जाने के दौरान इनकी बाइक की टक्कर एक कार से हो गयी।  इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ये विवाद इतना बढ़ा कि कार सवार युवकों ने बाइक पर पीछे से फायर झोंक दिया। कार सवारो द्वारा चलाई गयी ये गोली बाइक सवार अर्श के कंधे मे जा लगी और लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार कार मे कुल 5 लोग सवार थे जिनमे से 2 की पहचान कर ली गयी है। बताया गया कि पहचाने गए कार सवारो के नाम गर्व उर्फ़ चाहत पुत्र अशोक, निवासी ग्राम ततारपुर, थाना क्षेत्र बछरायूं व प्रिंस उर्फ़ गोली, निवासी ग्राम अम्हेड़ा, थाना क्षेत्र मंडी धनौरा है।


आरोप है कि अर्ष पर सीधी गोली गर्व उर्फ चाहत ने चलाई थी। वारदात के बाद सभी आरोपी अपनी कार लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए अर्श को उसके दोस्तों ने तुरंत मंडी धनौरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वर्तमान में अर्श मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल मे उपचाराधीन है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


उक्त मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित 5 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

free counter
अभी तक पाठक संख्या