क्या अब Shatrughn Sinha भी छोड़ने जा रहे हैं टीएमसी, पीएम मोदी को बताया देश का मित्र और मार्गदर्शक - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जून 11, 2026

क्या अब Shatrughn Sinha भी छोड़ने जा रहे हैं टीएमसी, पीएम मोदी को बताया देश का मित्र और मार्गदर्शक

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी की पार्टी अभी संकटपूर्ण दौर से गुजर रही है। बड़ी संख्या में विधायक और सांसद पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं। इसी बीच टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने अपनी नेता ममता बनर्जी के प्रति पूरी निष्ठा जताते हुए स्पष्ट किया कि वे इस कठिन समय में ममता बनर्जी और टीएमसी को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता ने बोल दिया कि मुश्किल समय में ममता बनर्जी हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं। अब यह मेरा कर्तव्य है कि मैं ममता बनर्जी और टीएमसी के साथ मजबूती से खड़ा रहूं। मैं उन्हें इस मुश्किल दौर में अकेला नहीं छोड़ूंगा।

इस दौरान टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलासा किया कि उन्हें भी टीएमसी के बागी गुट में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था। इस संबंध में उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे टीएमसी के बागी गुट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन मेरा सैद्धांतिक रुख यही है कि मुझे इस समय ममता बनर्जी के साथ खड़े रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कार्यालय में 12 वर्ष पूरे करने पर शुभकामनाएं
दूसरी और शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर दी बधाई है। उन्होंने पीएम मोदी को देश का मित्र और मार्गदर्शक बताया। बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स के माध्यम से कहा कि एक सच्चे स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के साथ, हमारे मित्र और राष्ट्र के मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कार्यालय में 12 वर्ष पूरे करने पर शुभकामनाएं, जो शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। आपके आगामी जीवन में दीर्घायु, स्वस्थ और समृद्ध होने की कामना करता हूं।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें