बदायूँ/उत्तर प्रदेश - जमीन के विवाद मे बहन और भांजे की हत्या कर फरार हुआ 25 हजार का ईनामी आरोपी मुठभेड़ मे गिरफ्तार, कबूला अपना जुर्म - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जुलाई 22, 2026

बदायूँ/उत्तर प्रदेश - जमीन के विवाद मे बहन और भांजे की हत्या कर फरार हुआ 25 हजार का ईनामी आरोपी मुठभेड़ मे गिरफ्तार, कबूला अपना जुर्म

newsindia17.com/badaun-double-murder-land-dispute-25000-reward-accused-arrested-in-encounter-confesses-crime

जिला बदायूँ पुलिस ने गत 15 जुलाई को कादरचौक थाना क्षेत्र मे हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के आरोपी को कल मंगलवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे आरोपी के अपनी बहन और भाँजे की गोली मारकर हत्या करना कबूल किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है।


पाठको को बताना उचित होगा कि गत 15 जुलाई को थाना क्षेत्र के गाँव बखतपुर मे एक युवक व उसकी माँ को  गोली मार दी गयी थी। गोली लगने पर घायल हुए युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि उसकी माँ को गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। इस घटना अंजाम देने वाला आरोपी वीर सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था।


पुलिस द्वारा उक्त मामले की जाँच करने पर पता लगा था कि आरोपी वीर सिंह ने लगभग साढ़े 3 वर्ष पूर्व अलापुर थाना क्षेत्र के गाँव खिरियारहलू मे एक जमीन खरीदी थी। इस जमीन का बैनामे पर उसकी बहन संतोष देवी और भांजे आकाश ने बतौर गवाह हस्ताक्षर किये गए। पुलिस के अनुसार इस जमीन पर संतोष देवी और आकाश का कोई कानूनी अधिकार नही था।


बताया गया कि लगभग एक माह पहले वीर सिंह ने उक्त जमीन को बेचने की प्रक्रिया शुरू की थी। जमीन बिक्री किये जाने का पता लगने पर वीर सिंह की बहन संतोष देवी और भाँजे आकाश ने कथित रूप से बिक्री की राशि में आधी हिस्सेदारी की मांग की थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जमीन उसकी निजी संपत्ति होने के कारण उसने इस माँग को स्वीकार नही किया था और परिवार मे तनाव की स्थिति बन गयी थी।


पुलिस के अनुसार इसी विवाद ने गत 15 जुलाई की रात हिंसक रूप ले लिया। जमीन को लेकर हुई कहासुनी के दौरान वीर सिंह ने पहले अपने भांजे आकाश को गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने मौके पर पहुँची अपनी बहन संतोष देवी को देख आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल संतोष देवी को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 17 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


इस घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कल मंगलवार देर रात भदरौल तिराहे के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने जमीन की बिक्री और हिस्सेदारी के विवाद को ही दोहरे हत्याकांड की मुख्य वजह बताया है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है तथा यदि जांच में अन्य कोई पहलू सामने आता है तो उसके अनुसार भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या