पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 वर्षीय मासूम समेत 5 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जुलाई 07, 2026

पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 वर्षीय मासूम समेत 5 घायल

[newsindia17.com/uttar-pradesh/pilibhit-firing-over-drying-clothes-5-injured-including-child-98765](https://www.google.com/search?q=https%3A%2F%2Fnewsindia17.com%2Futtar-pradesh%2Fpilibhit-firing-over-drying-clothes-5-injured-including-child-98765)

जिला पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र मे कपड़े सुखाने को लेकर हुआ एक विवाद ने कल सोमवार की देर रात हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई गोलीबारी मे 6 वर्षीय मासूम बच्चे समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव कुंवरपुर निवासी बाबूराम के परिवार और दूसरे पक्ष के बालकराम के बीच करीब दो माह पूर्व पार्क में कपड़े सुखाने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि उसी रंजिश के चलते सोमवार रात करीब आठ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।आरोप है कि बालकराम अपने साथ महेश, रमेश और सोनू उर्फ बाबा साहेब के साथ मौके पर पहुंचा। सभी के पास लाठी-डंडों के अलावा तमंचे और लाइसेंसी बंदूकें थीं। आरोपियों ने विवाद के दौरान अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।


इस गोलीबारी में दिनेश, उनका छह वर्षीय पुत्र यश, पत्नी प्रीति, पड़ोसी छत्रपाल की 16 वर्षीय पुत्री अंजलि तथा पड़ोसी रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।


थाना प्रभारी माधोटांडा अशोक पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना की वजह पुरानी रंजिश और कपड़े सुखाने को लेकर हुआ विवाद है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या