जिला शाहजहाँपुर के बंडा थाना क्षेत्र से कावंड़ियों पर की गयी कथित टिप्पणी के बाद दो पक्षो के बीच कहसुनी व मारपीट होने का मामला प्रकाश मे आया है। इस दौरान एक व्यक्ति के कपड़े भी फटने की बात सामने आयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव भाभी से कुछ लोग शनिवार कांवड़ लेकर गोला गए थे और रविवार को उनकी कांवड़ यात्रा पूरी हुई थी। कांवड़ यात्रा के बाद सोमवार को गांव के शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इसी बीच कल मंगलवार की दोपहर कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियो पर दूसरे समुदाय के युवको द्वारा कथित रूप से टिप्पणी किये जाने की बात सामने आयी।
गाँव निवासी सर्वेश सिंह के अनुसार सोमवार को हुई इस घटना को लेकर कल मंगलवार की देर शाम दोनो पक्षो के बीच गाँव की एक दुकान पर फिर से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ ये विवाद मारपीट तक जा पहुंचा और दोनो पक्ष आपस मे भिड़ गए। सर्वेश सिंह का कहना है कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गयी और उन्हे बचाने आये अरुण सिंह, सुरेंद्र सिंह और आशीष सिंह को भी पीटा गया। इस दौरान एक व्यक्ति के कपड़े भी फाड़ दिए गए।
.घटना की सूचना मिलते ही सीओ प्रवीण मलिक और इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस मामले मे सर्वेश सिंह द्वारा दी गयी तहरीर में चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गांव में एक दुकान पर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज इंडिया 17 की अपील: किसी भी विवाद की स्थिति में अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
| अभी तक पाठक संख्या |

