बीसलपुर/जिला पीलीभीत - देवर से प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहर, देर रात बरेली के अस्पताल मे तोड़ा दम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 22, 2026

बीसलपुर/जिला पीलीभीत - देवर से प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहर, देर रात बरेली के अस्पताल मे तोड़ा दम

bisalpur-devar-prem-prasang-vivad-poison-case

जिला पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र से पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। विवाहिता के हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले गए। जहाँ से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। विवाहिता ने बरेली के एक अस्पताल मे उपचार के दौरान कल देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव खिरकिया निवासी राजेश की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हर्षिता आयु 35 वर्ष के साथ हुई थी। परिजनो व ग्रामीणो के अनुसार हर्षिता का अपने देवर इंद्रपाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर पति -पत्नी के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व हर्षिता घर छोड़कर अपने देवर के साथ चली गयी थी और तीन दिन पूर्व ही वापस आयी थी। बताया गया कि कल शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर पति -पत्नी के बीच इसी को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद तनाव मे आयी हर्षिता ने घर मे रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और कमरे मे चली गयी।


हर्षिता के काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनो को किसी अनहोनी की आशंका हुई और कमरे मे जाकर देखा। कमरे के अंदर हर्षिता फर्श पर बेसुध हालत मे पड़ी हुई थी। परिजन हर्षिता को लेकर बीसलपुर के एक अस्पताल पहुंचे। जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के अस्पताल मे चिकित्सको ने उसे बचाने का काफी प्रयास किये मगर देर रात उपचार के दौरान हर्षिता की मौत हो गयी।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा पारिवारिक विवाद समेत सभी संबंधित पहलुओं की विधिक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या