हल्दौर/जिला बिजनौर - देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले मे वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व पशु कटान के उपकरण बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 22, 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर - देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले मे वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व पशु कटान के उपकरण बरामद

newsindia17.com/haldaur-bijnor-police-encounter-cow-slaughter-wanted-accused-arrested
एआई जनरेटेड सांकेतिक इमेज 
जिला बिजनौर की हल्दौर थाना  पुलिस ने कल शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले मे वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे पैर मे गोली लगने पर घायल हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, पशु कटान के उपकरण व एक बाइक बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दौर पुलिस को सूचना मिली थी कि गौकशी के घटना मे वांछित जावेद पुत्र रियाजुद्दीन स्प्लेंडर बाइक द्वारा सोतखेड़ी चौराहे के पास से होकर गौकशी की एक घटना को अंजाम देने जा रहा है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने क्षेत्र के घेराबंदी कर ली और बाइक सवार गौकश को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को पुलिस से घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक गोली आरोपी के पैर मे जा लगी और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया।

पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, पशु कटान के उपकरण व एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस ने बरामद किये गए सामान को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी जावेद पूर्व मे ग्राम भवानीपुर के जंगल मे हुई गौकशी के मामले मे वांछित था। इस मामले मे उसके साथी लईक पुत्र हशीबुद्दीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया किमुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
web counter free
अभी तक पाठक संख्या