धामपुर/जिला बिजनौर - 5 वर्षीय नातिन से हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी भतीजे समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अगस्त 06, 2026

धामपुर/जिला बिजनौर - 5 वर्षीय नातिन से हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी भतीजे समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ewsindia17.com/dhampur-bijnor-buzurg-hatya-5-naamzad

धामपुर थाना क्षेत्र के गाँव नींदडू में आज गुरुवार की सुबह 5 वर्षीय बच्ची के साथ किये गए आपत्तिजनक व्यवहार की शिकायत करने पहुंचे बुजुर्ग की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी। इस घटना मे बुजुर्ग का बेटा भी घायल हुआ है। जिसे गंभीर हालत मे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात के बाद से आरोपी परिवार के सभी सदस्य फरार है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही आरोपी पिता -पुत्र समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नींदड़ू गाँव के मोहल्ला कुरैशियान निवासी इक़बाल कुरैशी आयु 60 वर्ष सब्जी बेचने का काम करते थे। इकबाल के परिवार में पांच बेटियां व तीन बेटे है। उनकी पत्नी का लगभग 7 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। इक़बाल की तीन बड़ी बेटियो की  शादी हो चुकी है जबकि बेटे उनके साथ ही सब्जी बेचने का काम करते थे। आज गुरुवार सुबह मंडी से लायी गयी सब्जी की बोरिया उन्होंने घर के बाहर गली मे रखी ही थी कि चाकू लेकर मौके पर पहुंचे भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आया इकबाल कुरैशी का पुत्र भी बिलाल भी गंभीर रूप से  घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनो व आसपास के लोगो ने पिता -पुत्र को गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सको ने इकबाल कुरैशी को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल बिलाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धामपुर रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। एएसपी अमित कुमार श्रीवास्तव व सीओ धामपुर अंजनी कुमार ने भी घटनास्थल का निरिक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इस घटना मे घायल हुए मृतक के पुत्र बिलाल ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसकी 5 वर्षीय भांजी को कमरे मे ले जाकर छेड़छाड़ की थी और दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया था। इस घटना की जानकारी होने पर बच्ची के नाना इक़बाल कुरैशी ने आरोपी के परिवार से शिकायत की थी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते आज गुरुवार की सुबह बुजुर्ग पर हमला किया गया है। घायल युवक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ ही उसके पिता, दो बहनो और भाई समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी परिवार के सभी सदस्य फरार बताये जा रहे है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी हेतु सभी संभावित ठिकानो पर दबिश दे रही है।


प्रभारी निरीक्षक धामपुर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फ़िलहाल सभी आरोपी फरार है पुलिस टीम उनकी तलाश मे जुटी है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या