शीशगढ़/जिला बरेली - दहेज मे बोलेरो कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, दी तीन तलाक व जान से मारने की धमकी, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अगस्त 06, 2026

शीशगढ़/जिला बरेली - दहेज मे बोलेरो कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, दी तीन तलाक व जान से मारने की धमकी, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

newsindia17.com/shishgarh-bareilly-dowry-bolero-triple-talaq-case

जिला बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और दरिंदगी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ दहेज में बोलेरो कार की माँग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को बेरहमी से पीटने के बाद नंगे पांव घर से बाहर खदेड़ दिया। इस मामले मे पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस को दी गयी तहरीर मे थाना क्षेत्र के गांव सियाठेरी की निवासी आसकारा ने बताया कि उसका निकाह दो वर्ष पूर्व बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मंडनपुर निवासी उस्मान के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों की नीयत बदल गई और दहेज में बोलेरो कार की मांग करना शुरू कर दिया। इस मांग के पूरा करने मे असमर्थता जताये जाने पर पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगो ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।


पीड़िता ने बताया कि बीती 4 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे ससुरालियों ने बोलेरो कार की मांग को लेकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। इस घटना मे उसे कई गंभीर चोटें भी आयी। इतना ही नही मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे नंगे पांव घर से बाहर निकाल दिया और दहेज मे कार न मिलने पर तीन तलाक दिए जाने की धमकी भी दी।  पीड़िता का  कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। पूर्व में हुई एक मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आने के कारण उसका गर्भपात भी हो चुका था।


गंभीर हालत में थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को पूरे मामले की आपबीती सुनाई। शीशगढ़ थाना इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता आसकारा की शिकायत पर उसके पति उस्मान समेत ससुराल पक्ष के सात नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या