कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - पंजाब नैशनल बैंक शाखा से दिनदहाड़े 1 लाख 40 हजार की चोरी, दो संदिग्ध महिलाये सीसीटीवी मे कैद, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 01, 2026

कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - पंजाब नैशनल बैंक शाखा से दिनदहाड़े 1 लाख 40 हजार की चोरी, दो संदिग्ध महिलाये सीसीटीवी मे कैद, पुलिस जाँच मे जुटी

newsindia17.com/bijnor-pnb-branch-1-40-lakh-theft-cctv-suspect-women

आज शनिवार को जिला बिजनौर के कोतवाली देहात स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा मे दिनदहाड़े हुई 1 लाख 40 हजार रूपये की चोरी के बाद हड़कंप मच गया। आरोप है कि बैंक मे नकदी जमा कराने पहुंचे एक व्यक्ति के थैले को ब्लेड से काटकर इस घटना को अंजाम दिया गया। ये पूरी घटना बैंक मे लगे सीसीटीवी कैमरो मे रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव महमूदपुर भावता का निवासी राजकुमार पुत्र राम सिंह आज शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे नकदी जमा कराने के लिए कोतवाली देहात स्थित पीएनबी शाखा आया था। राजकुमार के मुताबिक उसके थैले में करीब ₹1.40 लाख की नकदी रखी हुई थी। आरोप है कि बैंक के अंदर मौजूद दो संदिग्ध महिलाओं ने मौका देखकर ब्लेड की मदद से थैला काट दिया और उसमें रखी पूरी नकदी निकाल ली। घटना के बाद दोनों महिलाएं बैंक से बाहर निकलकर नहटौर मार्ग की ओर चली गईं।


थैले से नकदी गायब होने का पता चलने पर राजकुमार ने तत्काल बैंक प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दो महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों में नजर आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस बैंक शाखा में यह घटना हुई, वह कोतवाली देहात थाना परिसर से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस थाने के नजदीक बैंक के अंदर हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


राजकुमार ने मामले को लेकर कोतवाली देहात थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कस्बा इंचार्ज रमेश गिरी के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान होने के बाद उनकी तलाश की जाएगी और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस बैंक के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि महिलाओं के बैंक से निकलने के बाद उनके जाने की दिशा और पहचान के संबंध में अहम सुराग मिल सकें।

conter12
अभी तक पाठक संख्या