पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स से कहा- मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, फिर… - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 08, 2026

पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स से कहा- मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, फिर…

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में देश के होनहार छात्रों को सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पीएम मोदी ने इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया। इस दौरान एक ऐसा अवसर भी आया, जब हॉल में बैठे सारे स्टूडेंट्स ठहाके लगाकर हंसने लगे।

इस दौरान जमकर तालियां बजने लगी। समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि आपके मन में कहीं न कहीं कुछ और चल रहा होगा। मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन यकीनन, हर छात्र के मन में आने वाले कल को लेकर सवाल तो होगा।

आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टूडेंट्स से कहा कि कई छात्र नई शहर में नई शुरुआत करने की तैयारी में होंगे तो कई अपनी पहली सैलरी का भी इंतजार कर रहे होंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने हुए कहा कि युवा जितना सशक्त होगा, भारत उतना ही सशक्त बनेगा। युवाओं ने भारत के स्टार्टअप को नई ताकत दी है।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें