हल्दौर/जिला बिजनौर - प्रधानमंत्री और महिला सांसद से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने का आरोप, युवक गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 03, 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर - प्रधानमंत्री और महिला सांसद से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने का आरोप, युवक गिरफ्तार

newsindia17.com/haldaur-objectionable-content-arrest
पुलिस गिरफ्त मे आरोपी के अतिरिक्त एआई ग्राफिक्स 

जिला बिजनौर की हल्दौर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक महिला सांसद से संबंधित कथित आपत्तिजनक फोटो व वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर साझा की गई इस सामग्री को लेकर कानून-व्यवस्था प्रभावित होने और जनभावनाएं आहत होने की आशंका बनी थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।


पुलिस के मुताबिक कल रविवार 2 अगस्त को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक महिला सांसद से जुड़ी कथित आपत्तिजनक सामग्री वायरल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले मे प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज सोमवार देर शाम योगेन्द्र चौधरी उर्फ बिट्टू, निवासी ग्राम नांगल जट्ट, थाना हल्दौर, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से उक्त कथित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो साझा किए थे।


पुलिस गिरफ्तार किये गए आरोपी से मामले मे पूछताछ कर रही है और सोशल मीडिया पर सामग्री के प्रसार से जुड़े अन्य पहलुओ की भी जाँच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल विशाल तोमर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या