जिला बदायूँ की अलापुर थाना पुलिस ने कल मंगलवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी की घटना मे वाँछित 25 हजार के इनामी को घायलवस्था मे गिरफ्तार किया है। कल देर शाम ककराला-कादरचौक मार्ग की गयी पुलिस की घेराबंदी से बच निकलने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी द्वारा की गयी फायरिंग की चपेट मे आकर उपनिरीक्षक कमर अहमद घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी दोनो पैरो मे गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पाठको को बताना उचित होगा कि गत 7 सितम्बर को थाना क्षेत्र के गाँव गौरामई मे हुई गौकशी की घटना के बाद मुशीर, उसके भाई तनहीर, चाचा नईम और कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर निवासी जुम्मन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि जुम्मन ने गांव से एक बछड़ा चोरी कर मुशीर के घर पहुंचाया था, जिसके बाद गोकशी की ये घटना हुई थी।
पुलिस ने इस मामले मे वाँछित मुशीर और नईम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गत नौ सितंबर को हुई मुठभेड़ में तनहीर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था, जबकि जुम्मन फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
कल मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि गौकशी के उक्त मामले मे वाँछित इनामी आरोपी जुम्मन ककराला में मौजूद है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने उपनिरीक्षक कमर अहमद और पुलिस टीम के साथ इलाके की घेराबंदी की। रात करीब सवा दस बजे ककराला-कादरचौक मार्ग पर पुलिस ने आरोपी को देखा और रोकने का प्रयास किया।
पुलिस टीम को देख आरोपी ईंट भट्ठे की ओर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा चलाई गयी एक गोली उपनिरीक्षक कमर अहमद के हाथ में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जुम्मन दोनों पैरों में गोली लगने पर घायल होकर मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह के अनुसार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक जुम्मन के खिलाफ पहले से गोकशी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
फिलहाल घायल दरोगा और आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उपचार पूरा होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpeg)
