रामपुर/उत्तर प्रदेश -बेटियो से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगो ने दंपत्ति को पीटा, लोहे की रॉड से वार करने का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, सितंबर 23, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश -बेटियो से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगो ने दंपत्ति को पीटा, लोहे की रॉड से वार करने का आरोप

rampur-uttar-pradesh-betiyon-se-chhedchhad-ka-virodh-karne-par-dabango-ne-dampatti-ko-peeta-lohe-ki-rod-se-vaar-ka-aarop

जिला रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से बेटियो के साथ छेड़छाड़ का विरोध किये जाने पर माता -पिता के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटियो के साथ की गयी छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगो ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना मे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी को भी चोटे आयी है।


उक्त पूरा मामला थाना क्षेत्र के गाँव अगापुर से जुड़ा है। पीड़ित हरपाल सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि आज बुधवार सुबह लगभग 8 बजे उनकी दोनो बेटियां घर के पास स्थित परचून को दुकान से कुछ सामान लेने गयी थी। आरोप है कि इसी दौरान गाँव के कुछ दबंगो ने उनकी दोनो बेटियो के साथ छेड़छाड़ की। घर वापस आने पर बेटियो ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनो को दी। घटना का पता लगने पर हरपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ आरोपियो से घटना का विरोध करने गए थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और विनेश, सत्यप्रकाश, सुभाष, योगेश, रोहित, पूनम और खुशी समेत छह-सात लोगों ने उन दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी ममता भी मारपीट में घायल हो गईं।


पीड़ित दंपत्ति ने सिविल लाइन थाने मे दी गयी तहरीर मे आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। थाना प्रभारी सिविल लाइन ओमकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित दंपत्ति का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।


पीड़ित हरपाल सिंह यादव ने कहा कि यदि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। फिलहाल उन्हें स्थानीय पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद है। समाचार प्राप्त होने तक इस मामले मे आरोपित पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आयी थी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या