कोतवाली देहात/बिजनौर - विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, सितंबर 21, 2026

कोतवाली देहात/बिजनौर - विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

kotwali-dehat-bijnor-vivahita-ne-fansi-lagakar-di-jaan-do-masoom-bachchon-ke-sir-se-utha-maa-ka-saaya

जिला बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर गधेली में कल रविवार देर रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतका की पहचान 29 वर्षीय रंजो देवी पत्नी मोनू के रूप में हुई है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर सीओ नजीबाबाद सुनील कुमार और थाना प्रभारी कोतवाली देहात सुनील सहरावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। घटना की जानकारी मिलने पर रंजो देवी के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


रंजो देवी अपने पीछे सात वर्षीय पुत्र हर्षित और छह वर्षीय पुत्र मानव को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है। सीओ नजीबाबाद सुनील कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या