National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, सितंबर 19, 2026

National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। देश कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से आज देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज के लिए राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश,  दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की चेतावनी भी विभाग ने जारी की है। 

वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में आज और कल के लिए बारिश का का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी बीकानेर सहित प्रदेश में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। विभाग ने इन दो दिनों में दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आगामी 1-2 दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने  की संभावना विभाग ने जताई है। 

प्रदेश में इन संभागों में है बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर,जयपुर और जोधपुर संभाग में बरसात की संभावना जताई है। वहीं कल कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। 21 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है। 22 सितंबर को केवल उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना है। 23 और 24 को प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क रह सकता है। बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें