इंटरनेट डेस्क। मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। गुरुवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर में शाम को तेल बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया। इससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। देश के कई राज्यों में अभी बारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कल से गतिविधियों में कमी आने के साथ मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। 21 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। आगामी तीन-चार दिन की बारिश के बाद प्रदेश में मानसून के विदा होने का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।
राजस्थान में इस कारण बदला है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र और आसपास के अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी राज्य के ऊपर सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इसी के प्रभाव से गुरुवार को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिली है।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें