सीबीगंज/जिला बरेली -वाडीलाल आइसक्रीम फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग मे 25 लाख का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, सितंबर 12, 2026

सीबीगंज/जिला बरेली -वाडीलाल आइसक्रीम फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग मे 25 लाख का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

seebganj-jila-bareilly-vadilal-ice-cream-factory-godam-me-lagi-bhishan-aag-25-lakh-ka-samaan-jalkar-rakh-fire-brigade-ne-paya-kabu.html

आज शनिवार की सुबह जिला बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री के गोदाम से आग की ऊँची ऊँची लपटे उठती देख क्षेत्र के अफरातफरी मच गयी। मौके पर पहुंची दमकल व फैक्ट्री की टीम ने एक घंटे के कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड मे लगभग 25 लाख रूपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वाडीलाल इंडस्ट्रीज ने थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाखेड़ा औधोगिक क्षेत्र मे रोड नंबर एक पर स्थित एक फैक्ट्री मे गोदाम किराए पर लिया हुआ है। इस गोदाम का इस्तेमाल आइसक्रीम के कोन आदि रखने के लिए किया जाता है। आज शनिवार सुबह करीब 9 बजे किराए पर लिए गए इस गोदाम में अचानक आग लगी। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद देखते ही देखते गोदाम धुएं से भर गया और आग की ऊँची ऊँची लपटे उठने लगी।  ये नजारा देख आसपास मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और आग को फैलने से रोकने के प्रयास शुरू कर दिए गए।


आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्टरी की अपनी फायर टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण शुरुआती प्रयासों से आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने फैक्टरी की टीम के साथ मिलकर आग बुझाने का अभियान चलाया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम में आइसक्रीम के कोन को सीलन से बचाने के लिए फायर ह्यूमिडिटी मशीन लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी मशीन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


वाडीलाल इंडस्ट्रीज के एचआर मैनेजर दिनेश सिंह ने बताया कि आग की घटना में करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

conter12
अभी तक पाठक संख्या