जिला बिजनौर की स्योहारा पुलिस ने गौवंश कटान के मामले मे कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार को 7 नामजद आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो के कब्जे से पशु कटान मे प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किये है। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपी थाना क्षेत्र के गाँव सदाफल के निवासी है। सभी आरोपियो के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्योहारा नगर के मौहल्ला जोशियान निवासी मोहित जोशी द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि गाँव सदाफल निवासी कुछ लोग गाय का कटान कर उसका मांस अपने साथ ले गए है। स्योहारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 नामजद आरोपियो के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम सहित संगीन धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने उसी दिन गाँव सदाफल के जंगल मे तलाशी अभियान चलाकर गौवंश के अवशेष बरामद किये थे। पुलिस ने आईएनएस अवशेषो को फोरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया था।
उक्त मामले मे कार्रवाई करते हुए स्योहारा पुलिस ने आज शुक्रवार को अभियान चलाकर सभी सातो नामजद आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लिए आरोपियों की पहचान फरियाद पुत्र इनामी, राफत पुत्र मुश्तकीम, छोटू उर्फ सुहेल पुत्र राजू, बाबू पुत्र कलवा, नन्हें उर्फ इस्लामुद्दीन पुत्र मुश्तकीम, अशरफ उर्फ चुन्नू पुत्र अकबर और एहसान पुत्र गामा के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम सदाफल, स्योहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए आरोपी फरियाद पुत्र इनामी के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2022 में स्योहारा थाने में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। वर्तमान मामले में भी फरियाद आरोपी बनाया गया है। एसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

