PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का आज 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, सितंबर 17, 2026

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का आज 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई

इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें भारत के कई नेताओं सहित विदेश के नेताओं की और से भी बधाई संदेश प्राप्त हुए है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। सभी ने पीएम को जन्मदिन विश किया है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी है।

सेलेब्स ने दी जन्मदिन की बधाई
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम को बधाई दी। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम को एडवांस में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पीएम संग दो फोटो पोस्ट की हैं, एक तस्वीर में पीएम उन्हें गले से लगाते हुए दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों हैंडशेक करते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा- इससे पहले मेरा ये मैसज ढेरों मैसेज की भीड़ में कहीं खो जाए, मैं आपको जन्मदिन की बधाई देता हूं, आपको मेरा ये आइडिया कैसा लगा सर जी? 

रवि किशन ने दी बधाई
रवि किशन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्पेशल पोस्ट किया है. पीएम संग फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रनिष्ठा और अनवरत परिश्रम के प्रतीक, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय  मोदी जी को जन्मदिवस की अनंत कोटि शुभकामनाएं. आपके सशक्त, कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बिंदु दारा सिंह, ईशा कोप्पिकर जैसे कई और सितारों ने भी पीएम को जन्मदिन विश करते हुए उनकी अच्छी सेहत की कामना की है।

pc- jagran