इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी राजस्थान सहित देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार की आंधी भी चलने की संभावना है। ऐसे मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों से सतर्क रहने के लिए कहा है।
राजस्थान में पश्चिमी हिस्सों से मानसून की की विदाई के लिए परिस्थितियां बनने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। पूर्वी राजस्थान के राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है।
आज राजस्थान के इन जिलों है बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केद्र जयपुर की ओर से आज के लिए प्रदेश के जयपुर, अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में मेघगर्जन के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कल भी जारी रह सकती है। इसके बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर हो सकता है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें