प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्थरी गांव में नागेश्वर मंदिर के निकट खेतों की ओर जाने वाले रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर आंवला थाना प्रभारी बीनू सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। युवक की पहचान और उसके संबंध में अन्य जानकारी जुटाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आंवला थाना प्रभारी बीनू सिंह के अनुसार, युवक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
