जरीफनगर/जिला बदायूँ - मोबाइल फोन की क़िस्त जमा करने को लेकर हुए विवाद मे डंडे से पीटकर किसान ही हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत मे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अक्टूबर 14, 2026

जरीफनगर/जिला बदायूँ - मोबाइल फोन की क़िस्त जमा करने को लेकर हुए विवाद मे डंडे से पीटकर किसान ही हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत मे

https://newsindia17.com/jarifnagar-badaun-farmer-murder-mobile-phone-installment-dispute

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं मे मोबाइल फोन की किश्त जमा करने को लेकर हुए विवाद मे एक व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गयी। कल मंगलवार की देर रात जरीफनगर थाना क्षेत्र मे हुई इस घटना के बाद क्षेत्र मे हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही आरोपी को हिरासत मे ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर निवासी भीमसेन आयु 50 वर्ष  खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दोनों बेटे दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं, जबकि वह गांव में अपनी बहू मीना के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले गांव के अजीत ने अपने आधार कार्ड पर भीमसेन को फाइनेंस के माध्यम से मोबाइल फोन दिलाया था। इस मोबाइल फोन की किश्त अजीत के खाते में जमा की जानी थी। पिछले तीन महीनों से किश्त जमा नहीं हो पाने के कारण फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अजीत के घर पहुंचने लगे थे। इसी बात को लेकर अजीत और भीमसेन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।


कल मंगलवार देर रात करीब 10 बजे भीमसेन अपने घर में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अजीत डंडा लेकर वहां पहुंचा और मोबाइल की किश्त जमा नहीं करने को लेकर सवाल-जवाब करने लगा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अजीत ने भीमसेन पर डंडे से कई वार कर दिए। हमले में किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।


पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। आरोपी अजीत को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया के मुताबिक, शुरुआती जांच में मोबाइल की किश्त को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या