गुन्नौर/जिला संभल - कुट्टी मशीन में साड़ी फंसने से 26 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026

गुन्नौर/जिला संभल - कुट्टी मशीन में साड़ी फंसने से 26 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

https://newsindia17.com/2026/10/gunnaur-sambhal-woman-dies-kutti-machine-saree.html
जिला संभल के जुनावई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिमरई मे हुए दर्दनाक हादसे मे एक महिला की मौत हो गयी। ये दर्दनाक घटना पशुओ के लिए चारा काटने के दौरान हुई। चारा काट रही महिला अचानक ही मशीन की चपेट मे आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे उपचार हेतु निजी अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव निवासी हरिओम कुमार की पत्नी नीरू आज शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे पशुओ के लिए चारा काट रही थी। बताया गया कि मशीन चालू करने के बाद वह दूसरी तरफ पहुंचीं, तभी उनकी साड़ी मशीन में फंस गई। इसके चलते वह मशीन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मशीन बंद कर नीरू को बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


नीरू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर नीरू के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। नीरू का मायका संभल तहसील के कैलादेवी थाना क्षेत्र के निवोरा गांव में बताया गया है। सिमरई गांव संभल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र में स्थित है।


परिजनों के मुताबिक त्योहारों के चलते शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव के श्मशान घाट पर नीरू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया है कि हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इस दुखद घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

counter
अभी तक पाठक संख्या