जिला रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र से मामूली विवाद के चलते ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी के साथ सरेराह मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी पर लोहे की रॉड व तलवार से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायल दंपति को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
उक्त घटना मे घायल हुए ग्राम अहमदनगर जिबाई के प्रधान विनोद आयु 35 के अनुसार आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पटवाई थाने के कांस्टेबल हरिओम एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ गांव आये थे। इन पुलिसकर्मियो ने विनोद से गाँव निवासी मंगा का पता पूछा था। विनोद का कहना है कि उसने पुलिसकर्मियों को मंगा के घर का पता बता दिया था। आरोप है कि इसी के चलते देर शाम अपनी पत्नी रेखा को दवाई दिलाने ले जा रहे ग्राम प्रधान विनोद को मंगा ने अपने भाई रमन और लाडी के साथ जाकर घेर लिया। आरोप है कि इन तीनो ने दंपत्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरो लोहे की रॉड और तलवार से भी वार किये। मौके पर मौजूद रहे पुलिसकर्मियो ने बीच बचाव कर किसी प्रकार दंपत्ति को बचाया।
घटना के बाद थाने पहुंचे ग्राम प्रधान विनोद ने तहरीर देकर आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पुलिस ने घायल दंपति को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

