प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव निवासी मुरारी सिंह आज किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी में घर पर उनकी पत्नी ही घर मे अकेली थी। इसी दौरान पत्नी के भी पशुशाला चले जाने पर चोर मौके का फायदा उठाकर घर मे घुस गए। आरोप है कि घर मे घुसे इन चोरो ने सेफ अलमारी को निशाना बनाया। अज्ञात चोरो ने सेफ का ताला तोड़ दिया और उसके रखी करीब एक लाख की नकदी और सोने की झुमकी, अंगूठी समेत अन्य जेवरात लेकर फरार हो गए।
कुछ देर बाद पशुशाला से वापस आयी मुरारी सिंह की पत्नी ने देखा कि कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा और सेफ का भी ताला टुटा हुआ है। जाँच करने पर पता लगा कि अलमारी मे रखी नकदी और जेवरात गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने नहटौर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित मुरारी सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों की मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों ने दिन के समय घर में हुई चोरी की घटना को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

