स्योहारा/जिला बिजनौर - बाइक की टक्कर लगने पर हुई छात्रा की मौत पर भड़के परिजन, आरोपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से किया इंकार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अक्टूबर 19, 2026

स्योहारा/जिला बिजनौर - बाइक की टक्कर लगने पर हुई छात्रा की मौत पर भड़के परिजन, आरोपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से किया इंकार

https://newsindia17.com/2026/10/syohara-bijnor-student-death-bike-accident-family-refuses-funeral.html

कल रविवार को जिला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र मे हुई बीएससी छात्रा की मौत के बाद आज सोमवार सुबह परिजनो का गुस्सा फूट पड़ा। आज सोमवार को छात्रा का शव घर पहुंचने पर परिजनो ने बाइक चालक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की माँग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनो को शांत कराया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार की सुबह लगभग 10 बजे भावना आयु 20 वर्ष पुत्री अनिल कुमार, निवासी गाँव पीथापुर, थाना क्षेत्र स्योहारा अपनी सहेली प्रीती के साथ धामपुर रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार एक बाइक ने उसे टककर मार दी। इस हादसे में भावना गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को एक निजी अस्पताल पहुंचाया था। जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया  गया था। जहाँ चिकित्सको ने युवती को मृत घोषित कर दिया था।


भावना लक्ष्य डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह रेलवे की नौकरी के लिए आवेदन करने जनसेवा केंद्र जा रही थी। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। भावना का सपना सरकारी नौकरी हासिल कर अपने पिता की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाना और दो छोटे भाइयों के भविष्य को बेहतर बनाना था। लेकिन सड़क हादसे में उसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस हादसे के बाद मृतका के परिजनो ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए है। मृतका की मौसेरी बहन ने आरोप लगाया कि बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में हल्की धाराएं लगाई गई हैं और हिट एंड रन का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर रात शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इस विरोध की सूचना पुलिस को दी गई।


मामले की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार ओंकार सिंह और स्योहारा थाना प्रभारी प्रवेज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

conter12
अभी तक पाठक संख्या