प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित गुप्ता आयु 32 वर्ष पुत्र महेंद्र पाल गुप्ता, निवासी प्रगति विहार, चंदौसी ईरिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। परिजनो के अनुसार रविवार की रात अंकित देरी से घर आया और खाना खाकर सीधे अपने कमरे मे चला गया था। आज सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर अंकित की माँ गुड्डो ने उसे आवाज लगाई मगर कोई उत्तर नही मिल सका था।
करीब एक घंटे बाद दोबारा आवाज लगाने पर भी न ही कमरे का दरवाजा खुला और न ही अंदर से कोई उत्तर मिल सका। इसके बाद परिजन चिंतित हो गए। परिजनो ने कमरे की खिड़की से झांककर अंदर देखा और सबके पैरो तले जमीन निकल गयी। अंदर अंकित का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी।पुलिस के पहुंचने के बाद शव को कमरे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कॉलोनी में भी लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक के पिता महेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि अंकित की पत्नी करीब चार महीने से अपने मायके में रह रही थी। परिवार की ओर से उसे वापस बुलाने के प्रयास किए गए, लेकिन वह ससुराल नहीं लौटी। पिता के मुताबिक, पत्नी के मायके में रहने को लेकर अंकित परेशान रहता था।
हालांकि परिवार के लोगों के पास इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है कि युवक की मौत के पीछे वास्तविक वजह क्या थी। पुलिस मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि युवक की मौत के मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
News India 17 के लिए: इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

