बिजनौर/उत्तर प्रदेश - एम्बुलेंस के द्वारा पड़ोसी जिले ले जाई जा रही पटाखो की खेप पकड़ी, 9 पेटियो मे भरे 105 किलो पटाखे बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026

बिजनौर/उत्तर प्रदेश - एम्बुलेंस के द्वारा पड़ोसी जिले ले जाई जा रही पटाखो की खेप पकड़ी, 9 पेटियो मे भरे 105 किलो पटाखे बरामद

bijnor-ambulance-se-patakhon-ki-khep-pakdi-105-kilo-patakhay-baramad

बिजनौर नगर कोतवाली पुलिस टीम ने कल सोमवार की देर शाम चेकिंग के दौरान एक एम्बुलेंस से 105 किलो पटाखे बरामद किये है। एंबुलेंस में मरीज के स्थान पर पटाखों की पेटियां भरी हुई थीं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही पटाखे जब्त कर लिए हैं और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सीओ सिटी अभय पांडे ने आज मंगलवार शाम चार बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यातायात पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस से पटाखो की खेप बरामद की है। सीओ ने बताया कि कल सोमवार देर शाम शहर कोतवाली प्रभारी अवनीत मान पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मंडावर चौराहे की ओर से आ रही एक एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि चालक ने वाहन को तेजी से निकालने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने बैरियर लगाकर एंबुलेंस को रोक लिया।


एंबुलेंस की तलाशी लेने पर उसमें कोई मरीज नहीं मिला। वाहन के अंदर और सीटों के नीचे रखी गत्ते की पेटियों में पटाखे भरे हुए थे। पुलिस ने कुल नौ पेटियों से करीब 105 किलो पटाखे बरामद किए। इनमें रॉकेट, अनार, फुलझड़ी और सुतली बम समेत विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल बताए गए हैं।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पटाखों की यह खेप नजीबाबाद से लाकर मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर में सप्लाई की जानी थी। हालांकि, पटाखों के परिवहन से जुड़े लोगों और इसके उद्देश्य को लेकर पुलिस की जांच जारी है।


पुलिस ने एंबुलेंस और बरामद पटाखों को जब्त कर लिया है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखों की खेप किसकी थी, इसे कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या