उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार और सभासद मुकेश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। मेले का उद्घाटन सभासद मुकेश गुप्ता ने किया। इसके बाद देर शाम विधायक ओम कुमार और सभासद मुकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से बाण चलाकर रावण के प्रतीकात्मक विशाल पुतले का दहन किया। रावण दहन के साथ ही मैदान में मौजूद लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम ने उद्घोष से गुँजायमान हो उठा।
इस अवसर पर आयोजित मेले में दोपहर से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बच्चों ने खेल-खिलौनों और गुब्बारों की दुकानों पर खरीदारी की, जबकि खाने-पीने के स्टॉल पर भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। परिवारों ने मेले में घूमकर खरीदारी की और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
नहटौर नगर के साथ ही क्षेत्र के फलौदा, मुस्सेपुर, खंडसाल, नन्हेड़ा सहित अन्य स्थानों पर भी रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में भी स्थानीय निवासियो ने उत्साह के साथ भाग लिया।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

