CJP: अभिजीत दीपके ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'तानाशाह' कहा, देश के युवाओं से डर रहे पीएम मोदी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अक्टूबर 10, 2026

CJP: अभिजीत दीपके ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'तानाशाह' कहा, देश के युवाओं से डर रहे पीएम मोदी

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर को लेकर जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस बीच दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। इस बीच सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके भी प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। दीपके के साथ आशुतोष रांका भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

मुंबई में क्या कहा दीपके ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले अभिजीत दीपके ने मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी एक तानाशाह है।” दीपके ने मुंबई छोड़ने से पहले आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी की जिसमें उन्होंने कहा कि जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं, एक जो हो रहा है होने दो बर्दाश्त करते जाओ या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की।

युवाओं से डर रहे पीएम
खबरों की माने तो दीपके ने कहा है, “मुझे हैरानी है कि इस देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं और लोगों से इतने डरे हुए क्यों हैं। रेलवे सेवा और मेट्रो सेवा को बंद करने की क्या जरूरत थी? उन्होंने इंटरनेट काट दिया है और सड़कें ब्लॉक कर दी हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आर्मी बुलाकर दिल्ली में तैनात कर दी है। उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों से फोर्स बुलाकर दिल्ली में तैनात कर दी है। 

pc- jansatta