इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मारने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
खबरों के अनुसार, पिकअप में श्रद्धालु देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे।
पिकअप के पीछे ट्रॉली लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इसके कारण ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। माना जा रहा है कि पीछे लगी ट्रॉली के कारण ट्रक ड्राइवर का अंदाजा चूक गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर कोहराम मच गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच राहत-बचाव का काम शुरू किया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल भेजा गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें