इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानूसन की विदाई अन्तिम चरणों में है। हालांकि अभी भी कई राज्यों में लोगों को बारिश का कहर झेलना पड़ रहा है। लोगों को अभी इन राज्यों में बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की ओर से देश के 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विशेष रूप से ये अलर्ट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रदेशों के लिए जारी हुआ है।
इन राज्यों के लिए जारी हुआ है अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से आज के लिए राजस्थान के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, तेलंगाना, मेघालय और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाएं बेहद तेज रहेंगे, जिनकी स्पीड 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है आज तेज बारिश
वहीं राजस्थान में भी एक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के दस जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। ये जिले राजधानी जयपुर के साथ ही कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, बारां, बूंदी, टोंक और सवाई माधोपुर हैं। इन जिलों में तेज बारिश के साथ ही 70 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल सकती है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें