मिलक/जिला रामपुर - रिश्ता टूटने के बाद युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी की शिकायत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अक्टूबर 06, 2026

मिलक/जिला रामपुर - रिश्ता टूटने के बाद युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी की शिकायत

milak-rampur-rishta-tutne-ke-baad-yuvati-par-shadi-ke-liye-dabav-photo-video-viral-ki-dhamki-ki-shikayat
जिला रामपुर की मिलक कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने  रिश्ता टूटने के बाद भी शादी के लिए दबाव बनाने और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि उसका रिश्ता जिला बरेली के गाँव करमपुर चौधरी निवासी भूपेंद्र के साथ हुआ था। बाद मे किन्ही कारणो के चलते ये रिश्ता अधिक समय तक नही टिक सका और तोड़ दिया गया। युवती का आरोप है कि रिश्ता समाप्त होने के बाद भी भूपेंद्र लगातार फोन कर उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। शिकायत में कहा गया है कि युवती द्वारा इंकार किये जाने पर भूपेंद्र उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक उस पर बिना विवाह के साथ रहने का दबाव बना रहा है। मामले को लेकर युवती ने पुलिस से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


शिकायत मिलने के बाद मिलक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नोट: मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के पक्ष पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि या आरोपी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है

free counter
अभी तक पाठक संख्या