चाँदपुर/जिला बिजनौर - दुकानदार को बातों में उलझाकर चोरी करने वाले पिता-पुत्री गिरफ्तार, 7 अन्य वारदातों का हुआ खुलासा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अक्टूबर 06, 2026

चाँदपुर/जिला बिजनौर - दुकानदार को बातों में उलझाकर चोरी करने वाले पिता-पुत्री गिरफ्तार, 7 अन्य वारदातों का हुआ खुलासा

chandpur-bijnor-dukandaar-ko-baaton-mein-uljhakar-chori-karne-wale-pita-putri-giraftar-7-anya-wardaton-ka-khulasa

जिला बिजनौर की चाँदपुर थाना पुलिस ने दुकानदारों को बातचीत में उलझाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए पिता -पुत्री के कब्जे से 30 हजार रुपये की नकदी और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। इस मामले का खुलासा एसपी केके विश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।


एसपी ने बताया कि चांदपुर क्षेत्र में एक दुकान के गल्ले से रुपये चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति हेलमेट लगाए बिना नंबर प्लेट की बाइक से दुकान के आसपास पहुंचता दिखाई दिया। उसके साथ एक महिला भी थी, जिसने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने योगेंद्र निवासी देवबंद, जिला सहारनपुर व उसकी बेटी लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच में पुलिस के सामने चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े तथ्य भी सामने आए।


बताया गया कि पिता-बेटी की इस जोड़ी ने बिजनौर के अलावा मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों में भी इसी तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ संबंधित जिलों में सात-सात मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए इन घटनाओं को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है।


पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी अपने पिता योगेंद्र के साथ चोरी की घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहती थी। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

counter
अभी तक पाठक संख्या