National Weather Forecast: खतरनाक चक्रवात बन रहा परेशानी का कारण, देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अक्टूबर 26, 2026

National Weather Forecast: खतरनाक चक्रवात बन रहा परेशानी का कारण, देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर माह समाप्त की ओर अग्रसर है, लेकिन देश के कई राज्यों में अभी भी लोगों को राहत नहीं मिलती नजर आ रही है। अब एक खतरनाक चक्रवात परेशानी का कारण बन बन रहा है। इसके प्रभाव से देश के करीब 17 राज्यों में भारी बारिश का टेंशन भरा अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 16 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। ंबंगाल की खाड़ी के ऊपर मंडरा रहा चक्रवात परेशानी का कारण बन रहा है। मौसम विभाग ने इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।
मौसम विभाग ने आज तेलंगाना, पुडुचेरी, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम
दूसरी और आज राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है; आज प्रदेश में बारिश या आंधी को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं हुई है। कल रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।  इन दो दिनों में जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों में पर बारिश होने की संभावना है।

PC: navbharattimes.indiatimes