National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अक्टूबर 19, 2026

National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर माह भी समाप्ति की ओर अग्रसर है, लेकिन देश के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज के लिए देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। विभाग की ओर से आज के लिए राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा के झोंके चलने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। 

राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में राजधानी जयपुर के साथ ही बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर और श्रीगंगानगर आदि जिले शामिल हैं। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 

जयपुर में रह सकता है इतना तापमान
जयपुर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में गिरावट आई है। लोगों को सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने लगा है। 

PC: ani
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें