National Weather Forecast: इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में ओलावृष्टि की आशंका - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अक्टूबर 15, 2026

National Weather Forecast: इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में ओलावृष्टि की आशंका

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में आज एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से  दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका जातई है।

दूसरी ओर दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। आगामी कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिलने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले पड़ने का अलर्ट विभाग ने जारी किया है। 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई जगह मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।  पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में मौसम का असर अधिक दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

राजस्थान के इन जिलों में है ओलावृष्टि की आशंका
वहीं  आज और कल जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, डीग, झुंझुनूं, सीकर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज अलवर, डीग, झुंझुनूं, सीकर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ समेत कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका है।

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें