बरेली/उत्तर प्रदेश - गेस्ट हाउस के बंद कमरे मे मिला गुजरात से आए 39 वर्षीय युवक का शव, मौके से मिला इंसुलिन का इंजेक्शन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, नवंबर 24, 2026

बरेली/उत्तर प्रदेश - गेस्ट हाउस के बंद कमरे मे मिला गुजरात से आए 39 वर्षीय युवक का शव, मौके से मिला इंसुलिन का इंजेक्शन

bareilly-guest-house-room-gujarat-39-year-old-man-dead-insulin-injection-found

बरेली स्थित गेस्ट हाउस मे ठहरे गुजरात निवासी युवक का शव कल सोमवार देर रात कमरे मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। युवक पिछले दो दिनों से गेस्ट हाउस के कमरे में ठहरा हुआ था और सोमवार को पूरे दिन बाहर नहीं निकला। देर रात कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के कच्छ जिले का निवासी बकाली जावेद हसन गत 22 नवम्बर को सुभाष नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित केबीएसआर गेस्ट पहुँचा था। यहाँ उसने कमरा नंबर 107 बुक कराया था और अकेला ही ठहरा हुआ था। कल सोमवार को युवक काफी देर तक भी कमरे से बाहर नही आया। गेस्ट हाउस के कर्मचारियो ने कई बार आवाज दी और कमरे का दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई जबाब नही मिल सका था। देर रात तक भी युवक के कमरे से बाहर न आने पर गेस्ट हाउस कर्मचारियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। देर रात करीब 12 बजे कमरे का दरवाजा खोलकर देखने पर अंदर युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गयी।


सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को कमरे के अंदर से इंसुलिन का एक इंजेक्शन भी मिला है। हालांकि, युवक के पास यह इंजेक्शन क्यों था और इसका उसकी मौत से कोई संबंध है या नही फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गुजरात में रह रहे मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवक के बारे में अन्य जरूरी जानकारी जुटाई जा सके। सीओ द्वितीय नितिन कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई अन्य संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि गुजरात से बरेली आए युवक की गेस्ट हाउस के कमरे में किन परिस्थितियों में मौत हुई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या