धामपुर/जिला बिजनौर - घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय मासूम की नाले मे गिरकर मौत, साढ़े 4 घंटे बाद मिला शव, मचा हड़कंप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, नवंबर 17, 2026

धामपुर/जिला बिजनौर - घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय मासूम की नाले मे गिरकर मौत, साढ़े 4 घंटे बाद मिला शव, मचा हड़कंप

https://newsindia17.com/dhampur-bijnor-2-year-old-child-dies-after-falling-into-drain-body-found-after-4-hours

जिला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र से स्थानीय निकाय की लापरवाही के चलते एक दो वर्षीय बच्चे की मौत का मामला प्रकाश मे आया है। कल सोमवार की रात थाना क्षेत्र के गाँव जोगीपुरा खेल के दौरान खुले नाले मे गिरने दो वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गयी। करीब साढ़े चार घंटे तक परिजनों को बच्चे के नाले में गिरने की भनक तक नहीं लगी। तलाश करने के दौरान मासूम का शव नाले में उतराता मिलने पर परिजनो में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी कौशिक कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कल सोमवार देर शाम उनका दो वर्षीय पुत्र किट्टू घर के नजदीक खेलते समय अचानक नाले में गिर गया। काफी देर तक बच्चे के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब साढ़े चार घंटे बाद मासूम का शव नाले में उतराता मिला। बच्चे को नाले में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।


घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने नाले के निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव में कुछ समय पहले ही नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन इसे सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए।


मृतक बच्चे के चाचा मोनू कुमार का आरोप है कि उन्होंने कई बार निर्माण कार्य करा रहे लोगों से नाले का निर्माण पूरा कराने और उसे सुरक्षित करने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिजनों ने इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मासूम की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

counter
अभी तक पाठक संख्या