शाहजहाँपुर/उत्तर प्रदेश - कुँए मे पड़ा मिला सिर कटा शव, पुलिस सिर की तलाश मे जुटी, हत्या कर शव फेंके जाने का आशंका - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, नवंबर 17, 2026

शाहजहाँपुर/उत्तर प्रदेश - कुँए मे पड़ा मिला सिर कटा शव, पुलिस सिर की तलाश मे जुटी, हत्या कर शव फेंके जाने का आशंका

https://newsindia17.com/shahjahanpur-well-headless-body-found-police-searching-for-head-murder-suspected

आज मंगलवार की दोपहर जिला शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र मे कुँए से सिर कटा शव मिलने पर हड़कंप मच गया। कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों द्वारा अंदर देखे जाने पर शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव के पास से एक काला बैग भी बरामद हुआ है। इस बैग मे मिले कागज पर लिखे नाम के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव सियुड़ी के सरकारी स्कूल से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक खेत में यह कुआं है। आज मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कुँए के पास से गुजरे ग्रामीणों को अचानक तेज दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर उन्होंने कुएं में झांककर देखा। कुँए के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना पर सीओ परशुरामपुरी दीपक सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान सामने आया कि शव का केवल धड़ मिला है, जबकि सिर गायब है। मृतक की चप्पलें भी शव से अलग पड़ी मिलीं। पुलिस आसपास के इलाके में सिर की तलाश कर रही है।घटनास्थल से करीब दो मीटर की दूरी तक खून बिखरा हुआ मिला है। कुआं एकांत स्थान पर स्थित है और जिस खेत में यह कुआं है, उसे कुछ समय पहले ही जोता गया था। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने व्यक्ति की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है।


पुलिस को कुएं के अंदर एक काला बैग भी मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें कपड़े, पावर बैंक, डेटा केबल, चंदन की डिब्बी, मोर पंख और एक कागज बरामद हुआ। कागज पर एक नाम लिखा मिला है। पुलिस इस नाम की तस्दीक कर रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।


सीओ परशुरामपुरी दीपक सिंह ने बताया कि कुएं से एक शव बरामद हुआ है, जिसका सिर गायब है। सिर की तलाश कराई जा रही है। मौके से एक बैग भी मिला है, जिसमें बरामद कागज पर लिखे नाम की पुष्टि की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या