हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर - बेटी की शादी को जुटाई रकम लेकर पति फरार, दिल्ली में दूसरा निकाह रचाने का आरोप, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, नवंबर 16, 2026

हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर - बेटी की शादी को जुटाई रकम लेकर पति फरार, दिल्ली में दूसरा निकाह रचाने का आरोप, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

heempur-deepa-bijnor-beti-ki-shadi-ki-rakam-lekar-pati-farar-delhi-mein-doosra-nikah-6-ke-khilaf-m मुकदमा-darj

जिला बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर बेटी की शादी के लिए रखी रकम और जेवर दिल्ली ले जाकर दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने जमीन बेचकर अपनी बेटी की शादी के लिए ये रकम जुटाई थी। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के 6 आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


उक्त मामला थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम रेहरा से जुड़ा है। गांव निवासी शायरा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति ऐहसान आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। विरोध करने पर जान से मारने तथा तलाक देकर दूसरा निकाह करने की धमकी भी दी जाती थी। पीड़िता ने पति पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। शायरा के मुताबिक उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर सात लाख रुपये नकद जुटाए थे। आरोप है कि पति ऐहसान ये पूरी रकम और करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर घर से चला गया था। इसके बाद 14 नवंबर को दिल्ली की एक युवती से दूसरा निकाह कर उसे अपने घर ले आया।


पीड़िता ने इस पूरे मामले में अपनी सास शकीला, ननद हलीमा और देवर उस्मान, जीशान व सलमान की भूमिका भी संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि सभी लोग पति के दूसरे निकाह में शामिल थे। अब आरोपी मिलकर उसे घर से बाहर निकालने का दबाव बना रहे हैं।


महिला का कहना है कि उसके दो बच्चों की शादी अभी होनी बाकी है, लेकिन पति अब अपने नाम दर्ज शेष प्लॉट को भी बेचने की धमकी दे रहा है। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।


पुलिस ने शायरा की तहरीर के आधार पर पति ऐहसान समेत शकीला, हलीमा, उस्मान, जीशान और सलमान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राहुल कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या