इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गाय है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के सभी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में कल से मौसम का मिजाज बदल सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 14 और 15 नवंबर को प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कल पश्चिमी राजस्थान के पांच जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को नजर आ सकता है। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और फलोदी में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने के आसार
15 नवंबर को भी कुछ इलाकों में ऐसा ही मौसम रह सकता है। मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से 16 नवंबर से राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की आशंका है।. इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है। राजधानी जयपुर में अभी लोगों को दोपहर के समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें