बृजघाट - अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर, पूर्वी घाट पर स्थित पुरोहितों के स्थान हुए जलमग्न - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जून 07, 2018

बृजघाट - अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर, पूर्वी घाट पर स्थित पुरोहितों के स्थान हुए जलमग्न

रिपोर्ट - बृजघाट/अमरोहा से घनश्याम शर्मा।

आने वाली 22 जून को जेठ का दशहरा का पर्व बड़ी ही धूमधाम से गंगा किनारे बृजघाट पर मनाया जाना है। इसके चलते गंगा घाट के पुरोहित अपने स्थानों को दुरुस्त करने में लगे थे तथा इस व्यवस्था को बना रहे थे कि आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े, परंतु इसी बीच अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और पुरोहितों को अपने स्थान बचाने मुश्किल हो गए।


जलस्तर बढ़ जाने के कारण अत्यधिक परेशानी का सामना पूर्वी घाट पर स्थित पुरोहितों को करना पड़ा क्योंकि यह घाट कच्चा है तथा यहां जलस्तर बढ़ने पर सीधा ही जल प्रवाह पुरोहितों के स्थान आदि को चपेट में ले लेता है।

बृजघाट पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने मौके का जायजा लिया एवं उपस्थित सभी पुरोहितों से आग्रह किया एवं हिदायत दी कि अपने-अपने स्थानों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखें क्योंकि गंगा का जलस्तर और भी अधिक किसी भी समय बढ़ सकता है।