रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से संवाददाता मनोज पाल।
शोहदे के लगातार बढ़ते हौसले से परेशान होकर एक किशोरी ने कल रात फांसी लगाकर जान दे दी। जिस समय उसने आत्महत्या की, उसके घर पर कोई भी नहीं था।
पीतलनगरी के आजादनगर में किशोरी ने शोहदे से परेशान होकर कल रात फांसी का फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में मां, चार बहनें और चार भाई हैं। परिवार के लोगों ने ने पुलिस को बताया कि मुहल्ले का रहने वाला आसिफ उनकी बेटी को परेशान करता था।
चार वर्ष पहले किशोरी युवक के साथ घर से चली गई थी। परिवार के लोगों ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद से आरोपित उसको ताने देता रहता था। एसपी सिटी अंकित मित्तल के अनुसार परिवार वालों ने पहले बताया था कि किशोरी ने 15 मिनट पहले ही शोहदे के संबंध मेंं जानकारी दी थी। इसके बाद फांसी लगा ली। तहरीर में लिखा है आसिफ काफी समय से परेशान कर रहा था। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।