नहटौर/जिला बिजनौर - पैजनिया मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत, परिजनो मे मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 10, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - पैजनिया मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत, परिजनो मे मचा कोहराम

newsindia17.com/nahtaur-paijania-road-accident-23-year-old-youth-death
मृतक के वास्तविक फाइल फोटो के अतिरिक्त अन्य सभी चित्र एआई जनरेटेड 
कल रविवार की देर शाम नहटौर - पैजनिया मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। पैजनिया मार्ग पर स्थित बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस की मदद से अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव समसपुर का निवासी शानू आयु 23 वर्ष पुत्र मूलचंद किसी काम से बाइक द्वारा पैजनिया मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर के पास पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शानू बाइक से नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय निवासियो व राहगीरो की भारी भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।  


जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक नहटौर किशन अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  युवक नहटौर नगर के एक निजी चिकित्सक के यहाँ कम्पाउंडर के रूप मे कार्यरत बताया जा रहा है।
web counter free
अभी तक पाठक संख्या